Chapter 13 स्वतंत्रता के बाद विभाजित भारत का जन्म (swatantrata ke bad vibhajit Bharat ka janm) अतीत से वर्तमान कक्षा 8
प्रश्न (i) “वर्षों पहले हमने भविष्य को प्रतिज्ञा दी थी,” किसके भाषण का अंश है?
(क) महात्मा गांधी
(ख) जवाहरलाल नेहरू
(ग) राजेन्द्र प्रसाद
(घ) बल्लभ भाई पटेल
उत्तर- (ख) जवाहरलाल नेहरू
Bihar Board Class 8 Social Science History Solutions स्वतंत्रता के बाद विभाजित भारत का जन्म, swatantrata ke bad vibhajit Bharat ka janm
प्रश्न (ii) आजादी के समय भारत के पास कौन-सी समस्या नहीं थी?
(क) देशी रियासतों के विलय
(ख) शरणार्थी की समस्या
(ग) पुनर्वास की समस्या
(घ) नेतृत्व की समस्या
उत्तर- (घ) नेतृत्व की समस्या
प्रश्न (iii) इनमें से कौन सही नहीं है?
(क) आजादी के समय देश की आबादी लगभग 34.5 करोड़ थी।
(ख) भारत खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर था
(ग) 90 प्रतिशत जनता कृषि पर निर्भर थी।
(घ) भारत में उद्योग की कमी थी ।
उत्तर- (ख) भारत खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर था।
प्रश्न (iv) विभाजन के समय सबसे बड़ी समस्या क्या थी?
(क) धार्मिक उन्माद
(ख) गरीबी
(ग) जातिवाद
(घ) बिजली
उत्तर- (क) धार्मिक उन्माद
Teacherkitaiyari.co.in
प्रश्न (v) भाषा के आधार पर सबसे पहले किस राज्य का गठन हुआ ?
(क) उत्तर प्रदेश
(ख) हिमाचल प्रदेश
(ग) आंध्र प्रदेश
(घ) तमिलनाडु
उत्तर- (ग) आंध्र प्रदेश
प्रश्न (vi) “अगर हिन्दी उनपर थोपी गई तो बहुत सारे लोग भारत से अलग हो जाएँगे” किसने कहा?
(क) राजगोपालाचारी
(ख) सरदार पटेल
(ग) राधाकृष्णन
(घ) कृष्णमाचारी
उत्तर- (घ) कृष्णमाचारी
Bihar Board Class 8 Social Science History Solutions अध्याय 13 स्वतंत्रता के बाद विभाजित भारत का जन्म प्रश्न उत्तर
प्रश्न (vii) ‘संपूर्ण क्रांति’ का नारा किसने दिया?
(क) जयप्रकाश नारायण
(ख) विनोबा भावे
(ग) महात्मा गांधी
(घ) अन्ना हजारे
उत्तर- (ग) जयप्रकाश नारायण
प्रश्न (viii) भाषाई आधार पर राज्यों के पुनर्गठन का विरोध किसने किया?
(क) जवाहरलाल नेहरू
(ख) बल्लभ भाई पटेल
(ग) उपरोक्त दोनों
(घ) किसी ने नहीं
उत्तर- (ग) उपरोक्त दोनों
Teacherkitaiyari.co.in
प्रश्न (ix) पोखरण-1 का परीक्षण किसके प्रधानमंत्रित्व काल में हुआ?
(क) जवाहरलाल नेहरू
(ख) इंदिरा गांधी
(ग) मोरराजी देसाई
(घ) अटल बिहारी वाजपेयी
उत्तर- (ख) इंदिरा गांधी
प्रश्न (x) संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में किसने हस्ताक्षर किया ?
(क) जवाहरलाल नेहरू
(ख) राजेन्द्र प्रसाद
(ग) महात्मा गांधी
(घ) बल्लभ भाई पटेल
उत्तर- (क) जवाहरलाल नेहरू
यह भी पढ़ें-अध्याय 12 राष्ट्रीय आंदोलन (1885-1947)
Bihar Board history atit se vartman solution 8th class
आइए विचार करें
प्रश्न (i) आजादी के समय भारतीय कृषि किस पर निर्भर थी?
उत्तर- आजादी के समय भारतीय कृषि वर्षा (मानसून) पर निर्भर थी। उस समय 90% जनता कृषि पर निर्भर थी। सिंचाई की व्यवस्था विकसित नहीं थी। वर्षा नहीं होने पर सभी वर्गों को भुखमरी की समस्या से गुजारना पड़ता था।
प्रश्न (ii) आजादी के समय सबसे बड़ी समस्या क्या थी?
उत्तर- आजादी के समय देश का विभाजन एक बड़ी समस्या थी। भारत के सामने सबसे बड़ी समस्या लगभग 1 करोड़ शरणार्थियों की थी जिन्हें दंगों के कारण पाकिस्तान से भारत आने पर बाध्य होना पड़ा था। इनके रहने और इनको काम देने की व्यवस्था करना भारत सरकार की सबसे बड़ी समस्या थी।
Bihar Board Class 8 Social Science History Solutions Chapter 13 स्वतंत्रता के बाद विभाजित भारत का जन्म
प्रश्न (iii) हिन्दी भाषा का विरोध किसने किया?
उत्तर- संविधान सभा में भाषा के मुद्दे पर लम्बी बहस हुई। ज्यादातर लोग अंग्रेजी की जगह हिन्दी को अपनाना चाहते थे। लेकिन गैर हिन्दी भाषियों ने इसका विरोध किया। टी. टी. कृष्णमाचारी ने दक्षिण के लोगों की ओर से चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन पर हिन्दी थोपी गई तो बहुत सारे लोग भारत से अलग हो जाएंगे।
प्रश्न (iv) भाषाई आधार पर बनने वाले पांच राज्यों के नाम बताएं।
उत्तर- भाषाई आधार पर बनने वाले पांच राज्यों के नाम हैं-
- आंध्र प्रदेश
- महाराष्ट्र
- गुजरात
- पंजाब
- हरियाणा
प्रश्न (v) योजना आयोग का गठन कब किया गया ?
उत्तर- योजना आयोग का गठन 1950 ई. में किया गया।
Teacherkitaiyari.co.in
बिहार बोर्ड अतीत से वर्तमान कक्षा 8 के प्रश्न उत्तर
आइए करके देखें
प्रश्न (i) हमारे संविधान में देश की एकता एवं अखंडता का भरपूर ख्याल रखा गया है। इस विषय पर वर्ग में सहपाठियों के साथ चर्चा करें।
उत्तर- हमारे संविधान में केन्द्र और राज्य सरकार के बीच शक्तियों का स्पष्ट विभाजन किया गया है ताकि केन्द्र और राज्य के बीच टकराव न हो। हमारी संविधान सभा ने केन्द्र को बहुत शक्तिशाली बनाया है ताकि केन्द्र एकता, सुरक्षा और अखंडता को सुरक्षित रख सके। केन्द्र सरकार को कराधान, संचार, रक्षा और विदेश नीति की जिम्मेदारी दी गई। इस प्रकार हमारे संविधान में देश की एकता एवं अखंडता का भरपूर ख्याल रखा गया।
Bihar Board Class 8 Social Science History Solutions Chapter 13 स्वतंत्रता के बाद विभाजित भारत का जन्म
प्रश्न (ii) आज हमारे देश की स्थिति क्या है ? हम कहां तक सफल रहे हैं ? इस सम्बन्ध में अपने विचार से सहपाठियों को अवगत कराएं।
उत्तर- हम एक लोकतांत्रिक देश के रूप में अत्यन्त सफल रहे हैं। अब हमारी अर्थव्यवस्था भी काफी मजबूत हो गयी है। भारत वर्तमान में विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। कृषि, उद्योग, व्यवसाय के क्षेत्र में हमारे देश ने बहुत तरक्की कर ली है। वैज्ञानिक दृष्टि से भी हमारे देश ने काफी विकास कर लिया है। आर्थिक क्षेत्र में हमारा देश अब आत्मनिर्भर है।