कक्षा 8 सामाजिक आर्थिक एवं राजनीतिक जीवन [अध्याय - 3 संसदीय सरकार (लोक व उसके प्रतिनिधि) प्रश्नोत्तर], class 8 samajik arthik aur rajnitik jivan
इस चैप्टर में सांसद का गठन, लोकसभा, राज्यसभा, राष्ट्रपति, सरकार का गठन, राजनीतिक दल, राष्ट्रीय दल, क्षेत्रीय दल, प्रधानमंत्री एवं मंत्री परिषद, संसद के कार्य, प्रश्न काल और अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों का वर्णन किया गया है।
अध्याय-3 संसदीय सरकार {लोक व उसके प्रतिनिधि} के प्रश्न और उसके उत्तर,Bihar Board Class 8th Social Science Civics, sansadiy Sarkar log aur uske pratinidhi
सामाजिक आर्थिक एवं राजनीतिक जीवन भाग 3 कक्षा 8 के अध्याय 3 में संसदीय सरकार लोक और उसके प्रतिनिधि की चर्चा की गई है।
इस अध्याय में संसदीय सरकार से संबंधित महत्वपूर्ण तत्व का वर्णन किया गया है।
1. हमारे यहां 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को वोट देने का अधिकार है। आपकी समझ से क्या यह ठीक है?
उत्तर - 18 वर्ष पूरा हो जाने के बाद लोगों के सोचने और समझने की क्षमता का विकास होने लगता है। व्यक्ति सही और गलत का फैसला करने में सक्षम हो जाते हैं। वे अपने निर्णय से एक अच्छे प्रतिनिधि का चुनाव कर सकते हैं। प्रतिनिधि के द्वारा किए गए कार्यों की जांच कर सकते हैं। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि भारत में वोट देने के लिए 18 वर्ष की उम्र सीमा सही है।
2. लोकसभा जन भावनाओं और जनता की अपेक्षाओं की अभिव्यक्ति का मंच है। क्या आप इस वाक्य से सहमत हैं? कारण सहित समझाएं
उत्तर -लोकसभा एक निचली सदन है जिसमें लोगों के द्वारा प्रतिनिधियों का प्रत्यक्ष चुनाव होता है लोग प्रत्यक्ष माध्यम से सांसद का चुनाव करते हैं सांसद के लोकसभा सदस्य जमीनी स्तर पर अपने क्षेत्र के लोगों से जुड़े होते हैं लोकसभा के सभी सदस्य आम जनता की समस्याओं को संसद के समक्ष रखते हैं जिससे कि सरकार उनकी समस्याओं को दूर करते हैं इस प्रकार हम कह सकते हैं कि लोकसभा जन भावनाओं और जनता की अपेक्षाओं के व्यक्ति का एक मंच है।
3. लोकतांत्रिक शासन में आम लोगों की भागीदारी किस तरह से होती है? एक उदाहरण देकर समझाइए।
उत्तर -लोकतांत्रिक शासन में आम लोग विभिन्न रूप से भागीदारी सुनिश्चित करते हैं केंद्र सरकार में उपस्थित सांसद राज सरकार में उपस्थित विधायक से लेकर राज्य और पंचायत स्तर पर सभी प्रतिनिधि विभिन्न रूप से लोकतंत्र से जुड़े होते हैं उदाहरण के लिए एक गांव में आम जनता मुखिया या वार्ड सदस्य बनकर छोटे-मोटे कार्य को करते हैं किसी भी क्षेत्र से कोई भी व्यक्ति लोकसभा सदस्य के रूप में खड़ा होकर सांसद के प्रतिनिधि बन सकते हैं।
4. केंद्र में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल या दलों की गठबंधन के पास होने वाले आवश्यक बहुमत का क्या अर्थ है? एक उदाहरण देकर समझाइए।
उत्तर - केंद्र में सरकार बनाने के लिए 50% से अधिक बहुमत का होना आवश्यक है। यदि कोई एक राजनीतिक दल 50% से अधिक सांसद नहीं बना पाती है तो उस स्थिति में उसकी सरकार नहीं बनती है हालांकि सरकार के को बनाने के लिए एक और सुविधा प्रदान की गई है जिस कारण कई दल मिलकर गठबंधन करके अपना सरकार बना सकता है उदाहरण के लिए लोकसभा में सरकार बनाने के लिए 543 में से कम से कम 272 सीटों की आवश्यकता होती है अगर कोई एक पार्टी 272 सीट प्राप्त नहीं करती है तो भी अन्य पार्टी के सदस्यों को मिलाकर 272 से अधिक सीट होने पर सरकार का गठन कर लेते हैं इस प्रकार से बने सरकार को गठबंधन की सरकार कहते हैं
5. संसद मंत्री परिषद पर किन-किन तरीकों से नियंत्रण करती है? उनमें से आपको कौन सा तरीका सबसे असरदार लगता है और क्यों?
उत्तर - संसद मंत्री परिषद पर विभिन्न तरीके से नियंत्रण करती है-
- संसद के सभी सदस्य मंत्रिपरिषद के प्रति उत्तरदाई होते हैं
- संसद सरकार पर नियंत्रण रखकर उसको मार्गदर्शन देती है
- संसद के सदस्य आवश्यक बहुमत के आधार पर कानून का गठन करते हैं
- सरकार को अपने द्वारा किए गए खर्च और प्रस्तावित आय का विवरण संसद के समक्ष रखना पड़ता है
- संसद के सभी सदस्य प्रश्नकाल के दौरान प्रश्न पूछते हैं
- संसद सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों की आलोचना भी करते हैं
- सरकार के पास आवश्यक बहुमत ना होने पर विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव भी पेश कर सकती है
इन सब में प्रश्नकाल के दौरान प्रश्न पूछना सबसे असरदार तरीका है। क्योंकि कोई भी सदस्य सरकार से सरकार के कार्यक्रम नीति से संबंधित प्रश्न पूछ कर उसका जवाब दे सकते हैं। सरकार की योजना से संबंधित भी सवाल पूछा जा सकता है।
6. संसद के मुख्य कार्य कौन-कौन से हैं? अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर - संसद के विभिन्न कार्य हैं जो इस प्रकार हैं-
विधायी कार्य- संसद पूरे देश या किसी एक भाग के लिए कानून बनाकर उस कार्य को करती है। विधायिका का कार्य कानून बनाना कार्यपालिका का कार्य उस कानून को लागू करना और न्यायपालिका का कार्य उस कार्य की देखरेख करना होता है।
वित्तीय कार्य- सरकार देश को चलाने के लिए वित्तीय शक्तियों के द्वारा धन को उपलब्ध कराती है। सरकार को अपने द्वारा खर्च किए गए धर्म का हिस्सा तथा प्रस्तावित आय का विवरण संसद को देना पड़ता है।
सरकार को नियंत्रित और मार्गदर्शन करना-सरकार को नियंत्रित करना तथा मार्गदर्शन देना संसद का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। संसद में लोगों द्वारा चुने गए प्रतिनिधि लोगों की तरफ से कार्य करते हैं। यही कारण है कि मंत्री परिषद संसद के प्रति उत्तरदाई होती है।
प्रश्न और उत्तर>> अतीत से वर्तमान, कक्षा 8, अध्याय 11- कला क्षेत्र में परिवर्तन, Kala Kshetra mein Parivartan
संसदीय सरकार से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य
भारतीय संसद के तीन अंग हैं राष्ट्रपति लोकसभा और राज्यसभा। इन तीनों को मिलाकर ही संसद बनती है।
भारतीय संसद के दो सदन है लोकसभा और राज्यसभा
लोकसभा- लोकसभा को निचली सदन कहा जाता है। जिसके सांसदों का चुनाव सीधे लोग लोगों द्वारा किया जाता है। लोकसभा के सदस्यों का कार्यकाल 5 वर्ष होता है। लोकसभा एक अस्थाई सदन है। भारत में वर्तमान में 543 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं।
राज्यसभा - राज्यसभा को उच्च सदन भी कहा जाता है। राज्यसभा के सदस्यों का चुनाव लोकसभा के द्वारा अप्रत्यक्ष तरीके से किया जाता है। वर्तमान में भारत में 238 राज्य सभा सदस्य का निर्वाचन किया जाता है और राष्ट्रपति के द्वारा 12 सदस्यों का मनोनयन किया जाता है। प्रत्येक 2 साल के बाद राज्यसभा के दो तिहाई सदस्य रिटायर होते हैं और उनका निर्वाचन किया जाता है। इस प्रकार राज्यसभा कभी खत्म नहीं होती है। अर्थात राज्यसभा एक स्थाई सदन है। राज्यसभा के प्रत्येक सदस्य का कार्यकाल 6 वर्ष का होता है।
सरकार का गठन
लोकसभा चुनाव के बाद चुने गए संसद सदस्यों की सूची तैयार की जाती है। जिस भी राजनीतिक दल को बहुमत के लिए आधे से अधिक सीटें प्राप्त होती है उस दल के नेता को प्रधानमंत्री चुन लिया जाता है। भारत में सरकार बनाने के लिए लोकसभा के 543 सीटों में से कम से कम 272 सीटों की आवश्यकता होती है। यदि किसी भी एक दल को बहुमत के जरूरी 272 सीट से ज्यादा नहीं मिल पाता है तो एक से अधिक राजनीति करने पर सरकार बनाती है। इसे गठबंधन की सरकार कहते हैं।
BSEB Class 8th Social Science Civics Chapter 3 संसदीय सरकार (लोग व उनके प्रतिनिधि)
Bihar Board Class 8th Social Science Civics Chapter 3 संसदीय सरकार (लोग व उनके प्रतिनिधि) Book answers and solutions are one of the most important study materials for any student
The Bihar Board Class 8th Social Science Civics Chapter 3 संसदीय सरकार (लोग व उनके प्रतिनिधि) books
These Bihar Board Class 8th Social Science Civics Chapter 3 संसदीय सरकार (लोग व उनके प्रतिनिधि) textbook
8th Social Science Civics Chapter 3 संसदीय सरकार (लोग व उनके प्रतिनिधि) book solutions
How to download Bihar Board Class 8th Social Science Civics Chapter 3 संसदीय सरकार (लोग व उनके प्रतिनिधि) Textbook Solutions questions and Answers PDF Online?
Important Terms for search
Bihar Board Class 8th Social Science Civics Chapter 3 संसदीय सरकार (लोग व उनके प्रतिनिधि)
BSEB Class 8th Social Science Civics Chapter 3 संसदीय सरकार (लोग व उनके प्रतिनिधि) Textbooks NCERT
Bihar Board Class 8th Social Science Civics Chapter 3 संसदीय सरकार (लोग व उनके प्रतिनिधि)
Bihar Board Class 8th Social Science Civics Chapter 3 संसदीय सरकार (लोग व उनके प्रतिनिधि) Textbook solutions
BSEB Class 8th Social Science Civics Chapter 3 संसदीय सरकार (लोग व उनके प्रतिनिधि) Textbooks Solutions
Bihar Board STD 8th Social Science Civics Chapter 3 संसदीय सरकार (लोग व उनके प्रतिनिधि)
BSEB STD 8th Social Science Civics Chapter 3 संसदीय सरकार (लोग व उनके प्रतिनिधि) Textbooks
Bihar Board STD 8th Social Science Civics Chapter 3 संसदीय सरकार (लोग व उनके प्रतिनिधि)
Bihar Board STD 8th Social Science Civics Chapter 3 संसदीय सरकार (लोग व उनके प्रतिनिधि) Textbook solutions
BSEB STD 8th Social Science Civics Chapter 3 संसदीय सरकार (लोग व उनके प्रतिनिधि) Textbooks Solutions.