भारत में अंग्रेजी राज्य की स्थापना, BSEB Class 8 Atit se vartman
अतीत से वर्तमान क्लास 8 chapter 2 Bharat mein angreji rajya ki sthapna
भारत में अंग्रेजी राज्य की स्थापना: इस पोस्ट में हम आपको कक्षा 8 के विषय अतीत से वर्तमान के अध्याय 2 भारत में अंग्रेजी राज्य की स्थापना, Bharat mein angreji rajya ki sthapna के सभी प्रश्न और उसके उत्तर बताए हुए हैं। हम आपको अपने वेबसाइट के माध्यम से शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण नोट्स उपलब्ध कराते हैं। यहां पर कक्षा 8 के अतीत से वर्तमान अध्याय 2 भारत में अंग्रेजी राज्य की स्थापना के बारे में बताए हुए हैं।
भारत में अंग्रेजी राज्य की स्थापना के ऑब्जेक्टिव प्रश्न। सही और गलत प्रश्न के उत्तर बताए गए हैं।
Bihar Board Class 8 History अतीत से वर्तमान Solution in Hindi
2. सही और गलत बताइए:
(क) यूरोप के व्यापारी भारत में अपना माल बेचने और बदलने में यहाँ से सोने-चाँदी लेने आए थे।
गलत
(ख) ईस्ट इंडिया कम्पनी को भारत में व्यापार करने का एकाधिकार मिल गया।
सही
(ग) भारतीय राज्य एकता के अभाव में एक-एक कर अंग्रेजी शासन के अधीन होते चले गए।
सही
(घ) कर मुक्त व्यापार से बंगाल के राजस्व का काफी नुकसान हो रहा था।
सही
(ॾ) कंपनी की सेना की जीत हुई, क्योंकि उनके पास भारतीय सेनाओं से बेहतर तो और बंदूक थीं।
सही
Bharat mein angreji rajya ki sthapna question and answer in Hindi
आइए विचार करें
प्रश्न 1 यूरोप की व्यापारिक कंपनियों ने क्यों भारत के राजनीतिक मामलों में हस्तक्षेप करना शुरू किया?
उत्तर -शुरुआत से ही यूरोपीय व्यापारियों का प्रमुख उद्देश्य भारत में व्यापार करके अधिक से अधिक मुनाफा कमाना था। व्यापार कर में छूट प्राप्त करने के लिए व्यापारिक कंपनियों ने भारत में राजनीतिक अधिकार प्राप्त करने का उपाय सोचा। इस कारण कंपनियों को कम कर देकर अधिक लाभ हो सकता था। यूरोप ने पहली बार भारत में 1773 में रेगुलेटिंग एक्ट पास करके भारत को अपने अधिकार में ले लिया।
जब यूरोपीय कंपनियों का भारत में आगमन हुआ तो उस समय भारत के राज्य एक दूसरे से ही लड़ाई में मशगूल थे। यहां के राजाओं में फूट देखकर उन लोगों को भारत में कब्जा करने का एक बेहतर अवसर मिला।इस स्थिति का लाभ उठाने के लिए उन्होंने भारत के राजनीतिक मामलों में हस्तक्षेप करना शुरू कर दिया। इससे राजनीतिक सत्ता पर उनकी पकड़ भी मजबूत हो गयी और उन्हें अधिक-से-अधिक व्यापारिक सुविधाएँ भी मिल गयीं।
प्रश्न 2 अंग्रेज बंगाल पर क्यों अधिकार करना चाहते थे?
उत्तर- बंगाल ब्रह्मपुत्र और गंगा नदी के तट पर बसा हुआ शहर था। यहां का मौसम व्यापार कृषि राजनीतिक आर्थिक सभी दृष्टिकोण से उपयुक्त था। वर्तमान बिहार, झारखंड और उड़ीसा भी बंगाल के क्षेत्र में शामिल था । बंगाल पर व्यापार का अधिकार करने के बाद यूरोपीय कंपनी अन्य बाहरी कंपनियों को इस क्षेत्र में व्यापार करने से दूर रखना चाहता। कम कर में अधिक से अधिक मुनाफा कमाने के लिए बंगाल पर राजनीतिक अधिकार प्राप्त करना यूरोपीय कंपनी के लिए आवश्यक हो गया।
अंग्रेज ने बंगाल पर अधिकार करके कर मुक्त व्यापार करने की योजना बनाई और इसमें वे सफल भी हुए 1757 का प्लासी की लड़ाई और उसके बाद 1764 में बक्सर की लड़ाई के बाद अंग्रेजों ने बंगाल पर अपना परचम लहराया और शासन करना शुरू किया।अतः इन्हीं व्यापारिक कारणों से अंग्रेज बंगाल पर अधिकार करना चाहते थे।
प्रश्न 3 क्यों और किन परिस्थितियों में भारतीय शासकों ने सहायक संधि की शर्तों को स्वीकार किया?
उत्तर-1707 ईस्वी में औरंगजेब की मृत्यु के बाद भारत में कोई भी मजबूत शासक का शासन नहीं रहा। हालांकि भारत में कई छोटे-छोटे शासकों का उदय हुआ लेकिन वे उतने शक्तिशाली नहीं थी जोकि अंग्रेजो का सामना कर पाए। भारत में मौजूद हर राज्य दूसरों के इलाके को हड़पकर अपने राज्य का विस्तार चाहता था। अंग्रेजों ने भारतीय राजाओं की अनेकता को देख कर मौका का फायदा उठाने को सोचा। उन्होंने कुछ राजा को सैन्य सहायता देखकर दूसरे पड़ोसी राज्य को कब्जे में लेने को कहा और इस बदले अंग्रेज उनसे व्यापार का अधिकार मांगने लगे।
इसमें भारतीय शासक अपना यह लाभ देख रहे थे कि हम दूसरे राज्य को हड़प कर वहां पर अपना शासन कायम कर पाएंगे। इस क्रम में जो भी राज्य अंग्रेजों का बाधक बनते थे उनको युद्ध छेड़ कर अप्रत्यक्ष रूप से अपना कब्जा जमा लेते थे।
अतः हर परिस्थिति में भारतीय शासकों को अंग्रेजों की सहायक संधि की शर्तों को स्वीकार करना ही पड़ता था।
प्रश्न 4 प्लासी और बक्सर के युद्ध में आप किसी निर्णायक मानते हैं? और क्यों?
उत्तर-1717 में अंग्रेजों ने मुगल शासक फर्रुखसियर से शाही फरमान जारी करवा के बिना कर के भारत में व्यापार करने की शुरुआत की और इसी का विरोध तत्कालीन बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला ने किया।1757 के समय लॉर्ड क्लाइव बंगाल का नवाब था। जून 1757 में मुर्शिदाबाद के पास प्लासी की लड़ाई हुई। इस युद्ध में लॉर्ड क्लाइव की जीत होती है और सिराजुद्दौला की हार होती है। इस युद्ध में सिराजुद्दौला मारा जाता है फिर अंग्रेजों ने अंग्रेज सेनापति मीर जाफर को बंगाल का नवाब बना दिया। और इस प्रकार भारत में अंग्रेजी शासन की स्थापना की शुरुआत होती है।
बाद में बाद में मीर जाफर ने भी अंग्रेजों का विरोध करना शुरू कर दिया। यह देखकर अंग्रेज ने मीर जाफर को हटाकर उसके दामाद मीर कासिम को 1760 में बंगाल का नवाब बना दिया। बाद में वह भी अंग्रेजों की गलत नीतियों के खिलाफ हो गया। उसने मुगल शासक शाह आलम और अवध के नवाब शुजाउद्दौला के साथ मिलकर अंग्रेजों की खिलाफत की।
उसके बाद सिराजुद्दौला, मुगल शासक शाह आलम और मीर कासिम की संयुक्त सेना ने 1764 में बक्सर नामक स्थान पर अंग्रेज के खिलाफ युद्ध की शुरुआत करते हैं। लेकिन इस युद्ध में अंग्रेजों ने तीनों संयुक्त सेनाओं को धराशाई कर दिया। इस हार के बाद 1765 ई. में शुजाउद्दौला और शाह आलम ने इलाहाबाद में क्लाइव के साथ समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इस समझौतों के अनुसार ईस्ट इंडिया कंपनी को बंगाल, बिहार और उड़ीसा की दीवानी मिल गई। इससे कंपनी को इन प्रदेशों से राजस्व वसूली का अधिकार मिल गया। इससे उन्हें अत्यधिक व्यापारिक फायदा हुआ।
यहीं से वे पूरे भारत पर अपना अधिकार जमाने में सफल हुए।बक्सर युद्ध के बाद 1773 में भारत में पहली बार रेगुलेटिंग एक्ट की स्थापना होती है। अत: बक्सर का युद्ध अधिक निर्णायक था।
Bihar Board Class 8 History Solution हिंदी में
प्रश्न (i) आठवीं शताब्दी में किस देश के व्यापारी भारत में व्यापार करने आए थे?
उत्तर- आठवीं शताब्दी में अरब के व्यापारी भारत में व्यापार करने आए थे।
Bihar Board Class 8 NCERT Social Science Solution
प्रश्न (ii) 1707 में मुगल बादशाह औरंगजेब की मृत्यु के पश्चात् भारत में कौन-कौन से राज्य बने?
उत्तर- 1707 में मुगल बादशाह औरंगजेब की मृत्यु के पश्चात् भारत में जिन नये राज्यों का उदय हुआ उनमें सबसे प्रमुख राज्य थे- बंगाल, अवध और हैदराबाद (निजाम), इसके साथ ही मराठा राज्य, सिक्ख और जाटों के राज्य था।
भारत में अंग्रेजी राज्य की स्थापना कक्षा 8 Bihar Board
प्रश्न (iii) कुछ ऐसे यूरोपीय देशों के नाम बताएँ जो 15 वीं से 17 वीं शताब्दी के बीच व्यापार करने के उद्देश्य से हमारे देश में आए ?
उत्तर- पुर्तगाली 15वीं शताब्दी में भारत आये थे। 15वीं से 17वीं शताब्दी के बीच व्यापार करने के उद्देश्य से पुर्तगाल ने सबसे पहले भारत में अपनी व्यापारिक पैठ जमा ली थी। फिर सत्रहवीं शताब्दी में यूरोप के अन्य देश इंग्लैंड, हॉलैण्ड, (डच), डेनमार्क और फ्रांस के व्यापारियों ने भारत के साथ व्यापार करने के लिए अपनी-अपनी ईस्ट इंडिया कंपनी बनाई।
Bihar Board Class 8 History Book Solution in Hindi
प्रश्न 2.वास्कोडिगामा ने भारत से वापस जाते समय किन-किन वस्तुओं को खरीदा, सूची बनाइए।
उत्तर- वास्कोडिगामा ने भारत से वापस जाते समय निम्नलिखित चीजों को खरीदा – काली मिर्च, नील, शोरा, सूती कपड़े, रेशम, मलमल के कपड़े और भारत के मसाले।
बिहार बोर्ड क्लास 8 सोशल साइंस Bihar Board
प्रश्न 3.वाणिज्यवाद से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर- वाणिज्यवाद का मतलब लाभ कमाने के उद्देश्य से की गई व्यापारिक गतिविधियाँ हैं। इसमें किसी देश की संपदा का अंदाजा इसके पास जमा मूल्यवान धातुओं, विशेषतः स्वर्ण की मात्रा पर निर्भर करता है।
भारत में अंग्रेजी राज्य की स्थापना Bihar Board
प्रश्न 4.आजकल की व्यापारिक कंपनियाँ ज्यादा से ज्यादा मुनाफे कमाने के लिए क्या करती हैं ?
उत्तर- आजकल की कंपनियाँ ज्यादा से ज्यादा मुनाफे कमाने के लिए विभिन्न माध्यमों से अपना खूब प्रचार करती हैं। इसके साथ ही, अन्य कंपनियों के उत्पादों के मुकाबले अपने उत्पादों की कीमत कम करके और छूट, उपहार आदि आकर्षक योजनाएँ बनाकर अपना मुनाफा बढ़ाने का प्रयास करती हैं। इस क्रम में वे अपने उत्पादों की गुणवत्ता को कमतर भी कर देती हैं। इस प्रकार उससे ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त होता है।
Bihar Board Solution Class 8 History Notes
प्रश्न 5.आज मुर्शिदाबाद शहर की क्या स्थिति है । पता करें ?
उत्तर- अपने शिक्षक की सहायता से विशेष पता करें । वैसे, मुर्शिदाबाद एक आधुनिक शहर है जहाँ व्यापार के काफी साधन फल-फूल रहे हैं पर पहले की तरह इसका महत्त्व नहीं रहा।
Bihar Board, Social Science History Solutions Chapter 2 भारत में अंग्रेजी राज्य की स्थापना
कक्षा आठ अतीत से वर्तमान, अतीत से वर्तमान, भारत में अंग्रेजी राज्य की स्थापना, अतीत से वर्तमान भारत में अंग्रेजी राज्य की स्थापना, Atit se vartman, Bharat mein angreji rajya ki sthapna, Bihar board class 8 Atit se vartman, Bihar board class 8 NCERT solution, Bihar board class 8 Atit se vartman question answer, Atit se vartman class 8 question answer in Hindi,Bihar Board प्रश्नोत्तर,bseb board class 8 Atit se vartman, ncert books solution in Hindi